जयंती पर श्रद्धा से याद किए गए डा. अंबेडकर
गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जयंती के मौके पर डा. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा से याद कि
गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जयंती के मौके पर डा. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा से याद किया गया। इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पंचशील झंडे के साथ बाइक जुलूस निकाला गया। नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली अंबेडकर पार्क में पहुंची। प्रदेश महामंत्री कांत किशोर कौशल ने पंचशील दीप प्रज्च्वलित किया। इसके बाद सदस्यों को धम्म की शिक्षा ग्रहण कराई। डा. अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार, प्रो. सन्तन कुमार, राकेश कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, डा. योगेश कुमार आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन की ओर से अरखपुर, नरायनापुर, जमानियां, सैदपुर, जखनियां में डा. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इंडियन यूथ फाउंडेशन की ओर से नगर के सरस्वती विहार कालोनी में डा. अंबेडकर को श्रद्धा को याद किया गया। अनुराग राय, विकास राणा, सुनील प्रजापति, श्रीराम कन्नौजिया, कृष्ण प्रजापति आदि उपस्थित थे। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से जयंती पर लंका पर डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को अध्यक्ष शफीक अहमद ने संबोधित किया। डा. मारकंडेय सिंह, आशुतोष गुप्ता, आलम राइनी, राशिद शाहिद खान आदि मौजूद थे। इधर, भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रजदेपुर में डा. अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मंसूर आलम राइनी, रामभद्र पाठक, राकेश अग्रहरि, बृजेश कुमार, चंदन गुप्ता आदि उपस्थित थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टैक्सी स्टैंड कार्यालय पर डा. अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. व्यासमुनि राय ने कहा कि डा. अंबेडकर केवल दलितों के नेता ही नहीं थे बल्कि राष्ट्रीय नेता था। नगर अध्यक्ष अर्जुन सेठ, सरोज कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, अच्छेलाल गुप्ता थे। संचालन सुनील सिंह ने किया।
एकता के प्रतीक हैं डा. अंबेडकर
बिरनो : क्षेत्र के महमूदपुर (ढेबुआ) चट्टी पर रेल राच्य मंत्री मनोज सिन्हा ने डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि डा. अंबेडकर एकता के प्रतीक हैं। इस मौके पर कुंवर रमेश सिंह, संतोष सिंह, कन्हैया लाल, बाल्मीकि सिंह, रामहित राम आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता गंगा चौधरी तथा संचालन अजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश ने आभार जताया। इधर, कहोतरी में भी डा. अंबेडकर की जयंती मनाई गई।