नशा से दूर रहने का दिलाया संकल्प
देवकली (गाजीपुर) : जैन धर्म के श्वेताम्बर शाखा के आचार्य महाश्रमण के नेतृत्व में निकली अहिंसा यात्रा
देवकली (गाजीपुर) : जैन धर्म के श्वेताम्बर शाखा के आचार्य महाश्रमण के नेतृत्व में निकली अहिंसा यात्रा बुधवार की सुबह हनुमान ंिसह इंटर कालेज में पहुंची। इस दौरान सैकड़ों अनुयायी उनके साथ थे। अहिंसा के रास्ते को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रवचन में आचार्य महाश्रमण ने कहा कि किसी भी राष्ट्र, समाज और परिवार की उन्नति के लिए पारस्परिक सद्भाव की आवश्यकता है। जब तक मानव परस्पर धोखाधड़ी करता रहेगा तब तक सुख, शांति का अनुभव नहीं कर सकता। वर्तमान परिवेश में अनैतिकता प्रमुख समस्या बन गई है। इस दौरान लोगों को नशा से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। कहा कि किसी भी जाति, धर्म व सम्प्रदाय का व्यक्ति इस यात्रा का सहभागी बन सकता है। यात्रा की शुरूआत दिल्ली से हुई है। कई राज्यों का भ्रमण करते हुए नेपाल पहुंचेगी। अगला पड़ाव पांच मार्च को कुसुम्ही कलां व छह को जिला मुख्यालय पर होगा। इस मौके पर अवध नारायण सिंह, उदयनाथ, हरिश्चंद्र, प्रहलाद यादव, राजनाथ चौहान, जग्गन प्रजापति आदि उपस्थित थे।