फसलें जलमग्न, आवागमन भी कठिन
दिलदारनगर (गाजीपुर) : क्षमता से अधिक पानी छोड़ने से बुधवार की रात टूटी दिलदारनगर रजवाहा की पटरी का दर
दिलदारनगर (गाजीपुर) : क्षमता से अधिक पानी छोड़ने से बुधवार की रात टूटी दिलदारनगर रजवाहा की पटरी का दर्द किसान शुक्रवार को भी झेल रहे हैं। गेहूं की फसलें जलमग्न तो हो ही गई हैं, सड़क पर पानी बहने से आवागमन भी दुश्वार हो गया है।
निरहू का पुरा गांव के पास तीन जगहों पर रजवाहा की पटरी टूट गई। लगभग 100 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। पानी कई जगहों पर ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। रात में ही किसान पटरी को बांधना चाहे लेकिन पानी का बहाव तेज होने से मेहनत बेकार हो गई। गुरुवार की भोर में काफी मशक्कत के बाद किसान पटरी को बांधे। इसके बावजूद पानी नहर से सड़कों पर बह रहा है। किसान मकबुल, सूरज, बलदेव, गंगा विशुन, टमाटर, योगेंद्र, जितेंद्र, उपेंद्र, सुग्रीव आदि ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से रजवाहा की पटरी टूट गई। किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। इधर, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि कर्मचारी लगाकर रजवाहा की पटरी की मरम्मत कराई जाएगी।