भाषण में अर्चना व गीत में चंदन प्रथम
नंदगंज (गाजीपुर) : स्थानीय शहीद स्मारक इंटर कालेज में बुधवार को बौद्धिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता
नंदगंज (गाजीपुर) : स्थानीय शहीद स्मारक इंटर कालेज में बुधवार को बौद्धिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर शुरू हुआ। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, लोकगीत, दहेज गीत, वसंत गीत, कव्वाली प्रस्तुत किया।
भाषण प्रतियोगिता में अर्चना सिंह प्रथम, मृत्युंजय सिंह व शुभम संयुक्त रूप से द्वितीय रहे वहीं संजना को तृतीय स्थान मिला। गीत में चंदन भारती प्रथम, मुन्नवर द्वितीय व साहिना परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित स्काउट के छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। यहां की छात्र-छात्राओं ने जनपदीय व मंडलीय प्रतियोगिता में गीत में प्रथम स्थान हासिल किया था। प्रधानाचार्य सर्वानंद सिंह ने कहा कि बौद्धिक प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है। इस मौके पर टीएन सिंह, मनोज सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। संचालन उप प्रधानाचार्य गजाधर प्रसाद शर्मा ने किया।