विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म
गहमर (गाजीपुर) : सप्ताह भर में जिले को दहला देने वाली दो घटनाएं घट गई। करंडा बीते रविवार को आदिवासी
गहमर (गाजीपुर) : सप्ताह भर में जिले को दहला देने वाली दो घटनाएं घट गई। करंडा बीते रविवार को आदिवासी महिला संग दुष्कर्म कर हत्या के कलंक से लोग आहत ही थे कि शुक्रवार की रात दरिंदों ने शौच को निकली बहू को शिकार बनाया। गहमर के एक गांव में तीन लोगों ने 23 वर्षीय विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह बेहोश हो गई तो उसे खेत के समीप सुनसान झोपड़ी में फेंक कर भाग निकले। विवाहिता पूरी रात झोपड़ी में पड़ी रही। भोर में उधर गए गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके श्वसुर को सूचना दी तो परिवार के सदस्य वहां पहुंचे। पानी का छींटा मारकर किसी तरह विवाहिता को होश में लाने पर उसने अपने साथ दरिंदगी करने वाले दरिंदों के नाम व घटनाक्रम की जानकारी दी।
परिवार के सदस्य पीड़िता संग शनिवार दोपहर गहमर थाने पहुंचे। यहां उसके श्वसुर की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता को महिला पुलिसकर्मी की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी घर छोड़कर फरार हो चुके हैं। उनके ठहरने के संभावित स्थलों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।