किताबी ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी
सैदपुर (गाजीपुर) : गोरखा स्थित जशवंत राय स्मारक इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाय
सैदपुर (गाजीपुर) : गोरखा स्थित जशवंत राय स्मारक इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोकगीत, दहेज गीत, प्रहसन, कव्वाली आदि प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि भाजपा के काशी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामतेज पाडेय ने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही सामाजिक ज्ञान व संस्कार सिखाना जरूरी है। वर्तमान परिवेश में शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्च्वलित कर किया। अवधेश पाडेय, जयप्रकाश चौबे, माता प्रसाद चौबे आदि मौजूद थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य जगननाथ सिंह यादव, संचालन उपेंद्र श्रीवास्तव व आभार प्रबंधक ओमकार पाडेय ने प्रकट किया।
सांता क्लाज ने बांटे उपहार
सैदपुर : नगर स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में क्रिसमस-डे शनिवार को मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने क्रिसमस ट्री बनाया। साता क्लाज ने बच्चों को उपहार बाटे। प्रधानाध्यापिका शोभा सिंह ने क्रिसमस पर्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नीलम सिंह, अमित सिंह, मनीष आदि मौजूद थे।