सिंचाई संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ चुनाव
गाजीपुर : सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश की स्थानीय शाखा नलकूप खंड प्रथम एवं द्वितीय का कार्यकाल पूरा हो
गाजीपुर : सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश की स्थानीय शाखा नलकूप खंड प्रथम एवं द्वितीय का कार्यकाल पूरा होने पर अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इस दौरान नलकूप खंड प्रथम में पुरानी कार्यकारिणी को ही बहाल कर दिया गया। इसमें रामअवध यादव अध्यक्ष, नमोनारायण राय मंत्री, सर्वदेव सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रकाश चंद्र राय को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं खंड द्वितीय में किशुनदेव सिंह अध्यक्ष, नरेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जमुना सिंह यादव को मंत्री एवं चंद्रिका सिंह यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव प्रांतीय पर्यवेक्षक अवधेश सिंह की देखरेख में हुआ। इस दौरान छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के जिला मुख्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रांतीय पर्यवेक्षक अवधेश सिंह ने कहा कि कर्मचारी बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें। कार्यक्रम में विनोद कुमार एवं डीएन सिंह श्रीकांत राय, राजेंद्र यादव, गुप्तेश्वर तिवारी, रामबली यादव, दिवाकर तिवारी, योगेंद्र यादव, सीताराम यादव, ओमप्रकाश सिंह एवं केदार राम आदि मौजूद थे। संचालन अंबिका दुबे ने किया।