सौ मीटर दौड़ में खुशबू अव्वल
गाजीपुर : युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से राजीव गांधी खेल अभियान के तहत खंड स्तरीय ग्राम
गाजीपुर : युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से राजीव गांधी खेल अभियान के तहत खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को सैदपुर ब्लाक के किसान इंटर कालेज दाउरपुर (मठिया) में हुई। 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में खुशबू यादव प्रथम, प्रियंका यादव द्वितीय व नीरा यादव तृतीय रही।
बालक वर्ग में सोनू यादव प्रथम, अजय यादव द्वितीय व सत्येंद्र यादव को तृतीय स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में ब्यूटी यादव प्रथम, नीतू राजभर द्वितीय व अंशिका यादव तृतीय रही। बालक वर्ग में नीलेश चौहान प्रथम, हवलदार चौहान द्वितीय व सुनील कुशवाहा को तृतीय स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में नीतू राजभर व बालक वर्ग में सचिन यादव को प्रथम स्थान मिला। 800 मीटर की दौड़ में सचिन यादव, 1500 मीटर में सुशील यादव प्रथम रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में मठिया अव्वल रहा। कुश्ती में 38 किलोग्राम में मिंटू यादव प्रथम व संजीव यादव द्वितीय रहे। 42 किलो भार वर्ग में अंगद यादव प्रथम व बनारसी यादव को द्वितीय स्थान मिला। 52 किलो भार वर्ग में प्रिंस यादव प्रथम व पीयूष यादव द्वितीय रहे। 56 किलो भार वर्ग में अंकित प्रथम व सौरभ को द्वितीय स्थान मिला।
प्रधानाचार्य सुरेश यादव ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शैलेंद्र यादव, राजेश मौर्य, मनोज मौर्य, दिनेश यादव, विनोद राम, बेचू चौहान आदि उपस्थित थे।