कस्तूरबा की छात्राओं को नहीं मिल रहा भोजन
कासिमाबाद (गाजीपुर) : विधायक शादाब फातिमा के गाव गंगौली स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को
कासिमाबाद (गाजीपुर) : विधायक शादाब फातिमा के गाव गंगौली स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को एक सप्ताह से भोजन नहीं मिल रहा है। इसके चलते वे रात में अपने घर चली जाती हैं। वहीं यहा के फूल टाईम शिक्षकों को भी भोजन बाजार से खरीदना पड़ता है। यहां की वार्डेन ममता ने बताया की 13 नवंबर से ही खाद्यान्न न होने के कारण भोजन नहीं बन रहा है।
इसकी सूचना अधिकारियों को देने के बावजूद आज तक खाद्यान्न नहीं आया। इस विद्यालय की मुश्किलें यहीं नहीं खत्म होती हैं। विद्यालय परिसर में लगा एक हैंडपंप व सबमर्सिबल एक वर्ष से खराब है। इसके कारण शौचालय एवं स्नानागार में पानी नहीं पहुंच पाता है। बताया कि जिलाधिकारी ने कई महीने पहले ही आरओ व सबमर्सिबल ठीक करने का निर्देश दिया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों पर उसका आज तक असर नहीं पड़ा।
इस संबंध में विद्यालय के कर्मचारी गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह से मिले। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि इस मामले की जाच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। एबीएसए से मिलने वालों मे पूजा श्रीवास्तव, स्मिता पाडेय, आभा यादव, सहत्रांशु जायसवाल, पूनम, भीम राम आदि शामिल थे।
बोले अधिकारी..
इस संबंध में कस्तूरबा विद्यालय के जिला समन्वयक सीताराम कछारी ने कहा कि शुक्रवार को राशन वहां पहुंच जाएगा। इसमें वार्डेन की लापरवाही है। राशन अगर समाप्त हो गया है तो उसे तत्काल बताना चाहिए।