सीएम करेंगे दादा की प्रतिमा का अनावरण
सैदपुर (गाजीपुर) : पूर्व एमएलसी रामकरन यादव दादा की पुण्यतिथि पर पहली दिसंबर को स्थानीय ब्लाक मुख्या
सैदपुर (गाजीपुर) : पूर्व एमएलसी रामकरन यादव दादा की पुण्यतिथि पर पहली दिसंबर को स्थानीय ब्लाक मुख्यालय एवं सिधौना स्थित गेस्ट में उनकी प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने शनिवार को ब्लाक व सिधौना स्थित गेस्ट हाउस में दादा की प्रतिमा लगाने के लिए बन रहे चबूतरे और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मातहतों संग मंत्रणा की।
सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकारी ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। यहा प्रतिमा स्थापना के लिए चबूतरा बन चुका है। दादा की सफेद संगमरमर की प्रतिमा भी लाकर ब्लाक सभागार में रखी है। डीएम ने प्रतिमा देखी। इसके बाद लाल संगमरमर से बने चबूतरे की जगह सफेद या काला संगमरमर लगाने पर और बेहतरी की बात कही। ब्लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह ने कहा कि संगमरमर बदल दिया जाएगा।
डीएम ने ब्लाक परिसर स्थित जर्जर पशु चिकित्सालय भवन की मरम्मत कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश किया। उन्होंने कहा कि पूरी सफाई होनी चाहिए। यहा लगे पुराने होर्डिंग को हटवाया जाए। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की नई होर्डिंग लगनी चाहिए। इसके बाद डीएम नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कालेज के मैदान में पहुंचे। यहा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला उतारने के लिए हेलीपैड बनवाने का उचित स्थान बताया गया। सामने मंच बनाया जाएगा।
मैदान में रखे गए सेतु निगम के उपकरण को उन्होंने शीघ्र हटवाने को कहा। डीएम सिधौना स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचे। यहा अभी चबूतरे का निर्माण चल रहा है। दादा के सबसे छोटे पुत्र सपा के युवा नेता जय सिंह यादव व कार्य करने वालों से निर्माण पूरा होने केसमय आदि के बारे में पूछा। यहा दादा की खड़ी प्रतिमा लगाई गई है। इसकी ऊंचाई काफी च्यादा है। प्रतिमा के चारों ओर घास लगवाने को कहा।
डीएम सिधौना में हेलीपैड बनाने के लिए रामकरन महाविद्यालय व इंटर कालेज की जमीन देखी। वहां उचित स्थान नहीं मिला। डीएम रजवारी स्थित हवाई अड्डा पहुंचे। जिलाधिकारी के साथ विधायक सुभाष पासी थे। दोनों लोगों के बीच मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, रामकरन दादा के पुत्र अजय यादव, दिनेश यादव, छोटेलाल यादव, राजेंद्र यादव, अमरदेव यादव, दिनेश सरदार आदि मौजूद थे।