Move to Jagran APP

एकता के लिए दौड़ा हुजूम

गाजीपुर : भारत रत्न सरदार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को आयोजित रन फार यूनिटी (एकता के

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 07:14 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 07:14 PM (IST)

गाजीपुर : भारत रत्न सरदार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को आयोजित रन फार यूनिटी (एकता के लिए दौड़) में प्रशासन, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभी ने लौहपुरुष के आदर्श पर चलने के संकल्प के साथ उन्हें नमन किया।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय पर भाजपा की नगर इकाई ने मिश्रबाजार तिराहे से शास्त्रीनगर तक दौड़ आयोजित की। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि जिस प्रकार आजादी के बाद अलग रियासतों को जोड़ना कठिन लक्ष्य था, उसी प्रकार वर्तमान में एक-दूसरे के दिलों को जोड़ना। वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, पूर्व विधायक उदयप्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी बाबूलाल बलवंत, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, साधन यादव, प्रियंबदा पांडेय, संगीता बलवंत, आदि ने हिस्सा लिया।

संचालन नगर अध्यक्ष अर्जुन सेठ ने किया। रेवतीपुर मंडल में उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, दिलदारनगर देहात मंडल में सरोज कुशवाहा, जंगीपुर में जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा व अभय तिवारी, सुहवल मंडल में पूर्व विधायक सिंहासन सिंह, नोनहरा में महामंत्री सुनील सिंह, सदर मंडल में कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता के नेतृत्व में लोग एकता दौड़ में शामिल हुए। कुसुम्हीकला मंडल में अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज संग लोगों ने दौड़ लगाई।

सदर पूर्वी मंडल के नेतृत्व में अंबिका सिंह इंटर कालेज सुभाखरपुर के बच्चों ने झांकी निकाली। भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने लौह पुरुष के जीवन पर प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.