जिला जेल में छापा, हड़कंप
गाजीपुर : जनपद कारागार में शुक्रवार की शाम जिला जज शमशाद अहमद , जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल व पुलिस
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 07:00 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 07:00 PM (IST)
गाजीपुर : जनपद कारागार में शुक्रवार की शाम जिला जज शमशाद अहमद , जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद्र अचानक धमक गए। इससे जेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। घंटे भर अधिकारी जेल में जमे रहे। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों की समस्याओं को सुना। साथ ही बैरकों की जांच भी की। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। अधिकारी शाम करीब साढ़े पांच बजे जेल में पहुंचे। उन्होंने जेल में हो रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया। जिला जज ने समस्याओं को सुनने के बाद हर संभव उसके निदान का भरोसा दिया। इसके बाद महिला बैरक का निरीक्षण अधिकारियों ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें