बंद हो प्लास्टिक का उपयोग, मिले कूड़े से निजात
गाजीपुर : कूड़ा से अगर गांव एवं शहर को निजात दिलाना है तो सबसे पहले प्लास्टिक पर रोक लगानी होगी। कचरा
गाजीपुर : कूड़ा से अगर गांव एवं शहर को निजात दिलाना है तो सबसे पहले प्लास्टिक पर रोक लगानी होगी। कचरा कहीं का हो उसमें 50 फीसद से भी अधिक सिर्फ प्लास्टिक के सामान होते हैं। वही प्लास्टिक जिसमें दुकानदार सामान देते हैं और लोग घर पहुंचने के बाद उसे कूड़े में फेंक देते हैं। प्लास्टिक का निस्तारण न होने से यह वातावरण का सबसे बड़ा दुश्मन बन बैठा है।
खुलेआम सड़कों पर पड़ा है कूड़ा
शहर की गलियां तो छोड़िए प्रमुख सड़कों पर खुलेआम कूड़ा पड़ा हुआ है। विशेश्वरगंज जैसे व्यस्त चौराहा के पास कूड़े का अंबार लगा है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है। इसी मार्ग से होकर रोज नगरपालिका अध्यक्ष एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी जाते हैं लेकिन किसी की नजर यहां नहीं पड़ती। सोमवार के अंक में इसे सचित्र प्रकाशित किया गया इसके बाद भी कूड़ा जस का तस पड़ा हुआ है।
गोराबाजार एवं पीरनगर का भी वही हाल
शहर का गोराबाजार एवं पीरनगर का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। गोराबाजार में भी सड़क किनारे कचरा पड़ा है। कुछ यही हाल पीरनगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय के पास पड़े कूड़े का है। पिछले दिनों नगर पालिका ने यहां सफाई की भी लेकिन फिर कूड़ा जमा हो गया है।