हंसी-खुशी मनाएं त्योहार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गाजीपुर : डाला छठ, दीपावली, मोहर्रम तथा अन्य पर्व शाति एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने हेतु प्रशा
गाजीपुर : डाला छठ, दीपावली, मोहर्रम तथा अन्य पर्व शाति एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने हेतु प्रशासन द्वारा पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था की गई है। भीड़ का नेतृत्व करने वाले व्यक्ति पर नियंत्रण करने की जिम्मेदारी होगी। यह कहना है कि जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल का। वह शुक्रवार की शाम शहर कोतवाली में शांति समिति की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
डीएम ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि जिस मार्ग से जलूस निकलेगा वहा विद्युत तारों को ठीक कर लिया जाय। कहा कि नगर पालिका शहर को स्वच्छ रखे और स्वच्छ वातावरण बनाये रखने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासनिक और आम नागरिकों का कर्तव्य है कि आधी आबादी की सुरक्षा करें। पटाखों की बिक्री के लिए स्थान का चयन किया गया है। यदि इसके अतिरिक्त अन्य स्थान पर पटाखे बिकते मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जुलूस एवं पर्वो पर पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जायेगी। डाला छठ के अवसर पर घाटों, पोखरों पर महिला पुलिस की तैनाती रहेगी। सादे ड्रेस में भी पुलिस बल तैनात रहेंगे। दीपावली के दिन पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था है। घनी आबादी में आतिशबाजी पर नियंत्रण रखने हेतु आम नागरिकों का भी सहयोग अपेक्षित है। नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अबु फखर, जवाहर वर्मा, आदि ने सुझाव दिया। मुख्य राजस्व अधिकारी श्री मनमोहन चौधरी, अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर कमल किशोर आदि मौजूद थे।