हिंयुवा के जिला मंत्री को कुचलने का प्रयास
By Edited By: Published: Sun, 28 Sep 2014 08:38 PM (IST)Updated: Sun, 28 Sep 2014 08:38 PM (IST)
गाजीपुर : हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री राकेश जायसवाल को शनिवार की रात पशु तस्कर वाहन से कुचलने का प्रयास किए। संयोग अच्छा रहा कि वह बच गए। सूचना के बाद भी अगले दिन पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
हिंयुवा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को मोती जायसवाल के आवास पर हुई। वक्ताओं ने कहा कि रात के पहर पुलिस की मिलीभगत से पशु लदे वाहन गुजरते हैं। पुलिस कर्मी उन्हें पकड़ने के बजाय सुविधा शुल्क लेकर अपनी सीमा से बाहर करा देते हैं। आरोप है कि शुक्रवार की रात रजागंज पुलिस चौकी से कई मवेशी लदे वाहन धड़ल्ले से पास हुए।
उस दौरान चौकी प्रभारी व तीन-चार पुलिस कर्मी मौजूद थे। किसी ने रोकने का प्रयास नहीं किया। बैठक में चंदन आर्य, रवि वर्मा, अजय प्रकाश, रामनिवास आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रासबिहारी राय ने की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें