कुपोषण से बच्चे ने तोड़ा दम
जमानियां (गाजीपुर) : पचोखर गांव के लल्लन यादव के तीन वर्षीय पुत्र गोलू की कुपोषण के चलते शनिवार को म
जमानियां (गाजीपुर) : पचोखर गांव के लल्लन यादव के तीन वर्षीय पुत्र गोलू की कुपोषण के चलते शनिवार को मौत हो गई। लल्लन यादव भूमिहीन है और मेहनत मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पेट पालते हैं। गरीबी के कारण परिवार को भर पेट भोजन नसीब नहीं होता है।
लल्लन ने बताया कि भोजन व पौष्टिक आहार के अभाव में इकलौता मासूम कुपोषण का शिकार होकर बीमार पड़ गया था। धनाभाव के कारण बच्चे का इलाज भी नहीं हो पाया। डेढ़ महीने पहले लल्लन की पत्नी ने तीसरे बच्चे को आपरेशन से जन्म दिया। उसका काफी कर्ज हो गया। उसके बाद पत्नी छोटे बच्चे को लेकर मायके चली गई। एक बेटा एवं छह वर्षीय बेटी की देखभाल की जिम्मेदारी लल्लन के ऊपर थी। इनके पास बीपीएल कार्ड तक नहीं है।
छह वर्षीय पुत्री भी भूख से कुपोषण की शिकार हो गई है। इस संबंध में तहसीलदार बृजमोहन यादव ने कहा कि इसका पता लगाया जाएगा और पीड़ित को आर्थिक सहायता दी जाएगी।