प्रतिमाएं स्थापित, भक्त नवा रहे शीश
नंदगंज (गाजीपुर) : स्थानीय बाजार के अलावा आसपास के स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई हैं।
नंदगंज (गाजीपुर) : स्थानीय बाजार के अलावा आसपास के स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई हैं। भक्त मां के दरबार में पहुंचकर शीश नवा रहे हैं। जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बरहपुर, बाजार स्थित थाना गेट, शादियाबाद तिराहा, चोचकपुर तिराहा पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। वहीं पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
पंडालों में दिखा रहे हुनर
मुहम्मदाबाद : नगर सहित ग्रामीण इलाकों में दुर्गा पूजा को लेकर पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर के शाहनिंदा स्थित किसान दुर्गा पूजन समिति से जुड़े युवक स्वयं पंडाल बना रहे हैं। वहीं यूसुफपुर बाजार में बाहर से आए कारीगर व स्थानीय कारीगर पंडालों का निर्माण कराने में जुटे हैं। करीमुद्दीनपुर गांधी आश्रम के पास कोलकाता के पंडालों की तरह निर्माण कराया जा रहा है। यहां समिति के ही युवक पंडाल बना रहे हैं। इन पंडालों में सप्तमी को प्रतिमाएं स्थापित होंगी।