सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं त्योहार
जखनियां (गाजीपुर) : त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक सोमवार को भुड़कुड़ा कोतवाली में हुई। उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी वीपी सिंह, थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्र, चंद्रभान मिश्र, विनोद पांडेय, देवनारायण सिंह, नान्हू जायसवाल, बालचंद कुशवाहा, शमीम अंसारी, जाकिर हुसैन आदि मौजूद थे।
पोखरे में विसर्जित करें दुर्गा प्रतिमाएं
सादात : स्थानीय थाना पर शांति समिति की बैठक हुई। पूजा समिति के सदस्यों ने दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन देवकली पंप कैनाल में करने की मांग की। थानाध्यक्ष जयलाल ने कहा कि थाना क्षेत्र में 13 स्थलों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। सभी प्रतिमाओं का विसर्जन थाना के पीछे स्थित पोखरे में किया जाए। इस मौके पर उप निरीक्षक दिनेश कुमार, आरके सिंह, सभासद विनय प्रकाश, ठाकरे, राकेश सोनकर, लालबहादुर, कृष्णानंद वर्मा आदि मौजूद थे।