सत्य के रास्ते पर चलने से होगा कल्याण
By Edited By: Published: Sun, 14 Sep 2014 07:27 PM (IST)Updated: Sun, 14 Sep 2014 07:27 PM (IST)
मलसा (गाजीपुर) : रामचरित मानस पाक्षिक सत्संग की ओर से ढढ़नी गांव स्थित मां चंडी परिसर में आयोजित मानस कथा में रविवार को संत दयाराम दास ने कहा कि सत्य, न्याय, धर्म के रास्ते पर चलने से ही जीव का कल्याण होगा।
भगवान राम व भरत का जीवन चरित्र लोगों को भातृ प्रेम का मार्ग बताता है। भाई-भाई को एक दूसरे के सुख और दुख में शामिल होना चाहिए। कथा में राधेश्याम महाराज, सूर्यनाथ राय, विश्राम जी, विनोद श्रीवास्तव, ओंकार दुबे ने भी कथा वाचन किया। संचालन संजय राय ने किया। जवाहर कुशवाहा ने आभार जताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें