घर-घर पहुंचाएं नवयुग की चेतना
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 08:46 PM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 08:46 PM (IST)
गाजीपुर : गायत्री शक्तिपीठ, गोड़ा देहाती की ओर से शनिवार को 'नैतिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक पुनरुत्थान' अभियान चलाया गया। जिला स्तरीय कार्यशाला में गौसाबाद में योगेश शर्मा ने कहा कि मनुष्य में देवत्व का उदय संसार के समस्त उत्पादनों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण उपार्जन है। इस काम में हमें निष्ठावान कृषक की तरह रहना चाहिए। कहा कि पुराने मंडलों को सक्रिय करने के लिए 16 ब्लाकों में संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। दीप यज्ञ के माध्यम से नवयुग की चेतना को घर-घर पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया जाए। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जिला समन्वयक सुरेंद्र सिंह व मुख्य ट्रस्टी रामजीत पांडेय ने आभार जताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें