Move to Jagran APP

फीडर का ब्रेकर फटा, आपूर्ति ठप

By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 08:40 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 08:40 PM (IST)

गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की दशा बदहाल है। प्रकाश नगर उपकेंद्र के फीडर का ब्रेकर उड़ने के कारण दोपहर बारह बजे गायब आपूर्ति पूरे दिन गुल रही। विभागीय कर्मचारियों ने फीडर की मरम्मत कर शाम सात बजे आपूर्ति चालू की। सप्लाई शुरू होते ही जंफर उड़ गया जिसे समाचार लिखे जाने तक दुरुस्त नहीं किया जा सका था। पूरे दिन बिजली गायब रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

सुबह दस बजे आपूर्ति कटने के बाद दोपहर में जैसे ही चालू हुई धमाका के साथ फीडर उड़ गया। कड़ी मशक्कत के बाद विभागीय कर्मचारियों ने उसकी मरम्मत कर शाम सात बजे आपूर्ति चालू की। आपूर्ति शुरू होने के करीब पंद्रह मिनट बाद जंफर उड़ने से फिर सप्लाई बंद हो गई। पूरे दिन आपूर्ति बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

लो-वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान

सैदपुर : नगर के सादात रोड पर रहने वाले लोग लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। विभागीय अधिकारियों का ध्यान कई बार आकृष्ट कराने के बावजूद अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। इससे मोहल्लेवासियों में आक्रोश है।

रात हो या दिन आपूर्ति के दौरान लो-वोल्टेज की समस्या बरकरार रहती है। बल्ब जलाने पर केवल फिलामेंट ही जलता है। फ्रिज, समरसेबुल आदि विद्युत उपकरण काम नहीं करता है। इससे उपभोक्ता परेशान रहते हैं। मोहल्ले के तुषार पांडेय, अजय सिंह, सुरेंद्र यादव आदि ने विभागीय अधिकारियों से समस्या के निराकरण की मांग की है। बहरियाबाद : इंद्र देवता की नाराजगी व बिजली की आंख मिचौनी के चलते किसानों के माथे पर बल पड़ गये है। वही आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 48 घंटों में मात्र चार घंटे ही विद्युत आपूर्ति होने से लोग प्रचंड गर्मी के चलते बिलबिला गये है। रातों की नींद हराम हो गयी है। रमजान का महीना होने के कारण रोजेदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है। रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए नही तो हम लोग सड़क पर उतरने का बाध्य होंगे। नंदगंज : अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान हैं। 24 घंटे में दो शिफ्ट में मात्र चार से पांच घटे आपूर्ति हो रही है। उसमें भी कई बार आना-जाना लगा रहता है। जर्जर व ढ़ीले तार आपूर्ति में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। जेई आरपी यादव विद्युत उपकेंद्र पर कभी-कभी ही आते हैं। काल करने पर फोन भी नहीं उठाते हैं।

हाईटेंशन तार टूटा 200 गांव अंधेरे में

मुहम्मदाबाद : क्षेत्र के कुंडेसर विद्युत केंद्र से नगर के उपकेंद्र पर आने वाली 33 हजार केवीए लाईन का तार टूट जाने से रात एक बजे स्थानीय व करीमुद्दीनपुर उपकेंद्र से जुड़े लगभग 200 गांव अंधेरे में डूब गए। मरम्मत के पश्चात शुक्रवार को दोपहर सवा बारह बजे आपूर्ति बहाल की गई।

कुंडेसर उपकेंद्र से नगर स्थित उपकेंद्र व करीमुद्दीनपुर उपकेंद्र पर 33 हजार केवीए की लाइन की आपूर्ति की जाती है। गुरुवार को रात में एक बजे शेरपुर मोड़ के पास तार टूट जाने से दोनों उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। सुबह लाइन मैन पेट्रोलिंग के पश्चात फाल्ट ढूढ़कर मरम्मत के पश्चात दोपहर में आपूर्ति बहाल किए। लगातार 12 घंटे तक आपूर्ति ठप होने से जहां अधिकतर लोग रात में गर्मी के चलते सही से सो नहीं सके वहीं नगर में पेयजल की आपूर्ति भी बाधित रही। रमजान का अंतिम जुमा होने के चलते रोजेदारों को अलविदा की नमाज की तैयारी में काफी परेशानी हुई।

जंग खाकर क्षतिग्रस्त हो रहे विद्युत पोल

करीमुद्दीनपुर : दुबिहा मोड़ स्थित गुलाब बर्नवाल की दुकान के सामने लगा लोहे का विद्युत खंभा जंग खाकर क्षतिग्रस्त हो रहा है। इसके कभी भी टूटकर गिरने का अंदेशा बना हुआ है। इस संबंध में लोगों का कहना है कि अगर अचानक खंभा टूटकर गिरा तो कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट किया है।

ट्रांसफार्मर जला, विद्युत आपूर्ति ठप

करीमुद्दीनपुर : स्थानीय बाजार में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार की शाम को धूं-धूं कर जल गया। इससे उपभोक्ताओं की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि अभी चार दिन पूर्व ही नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था लेकिन वह ठीक न होने से फूंक गया। इस संबंध में अवर अभियंता कमलेश कुमार श्रीवास्तव ने किसी तरह की जानकारी से अनभिज्ञता जताई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.