Move to Jagran APP

भाजपा व बसपा समेत चार ने किया नामांकन

By Edited By: Published: Mon, 21 Apr 2014 07:28 PM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 07:28 PM (IST)
भाजपा व बसपा समेत चार ने किया नामांकन

गाजीपुर : लोकसभा चुनाव - 2014 की गाजीपुर संसदीय सीट के लिए पर्चा दाखिले के चौथे दिन सोमवार को चार नामांकन किए गए। नामांकन करने वालों में भाजपा के मनोज सिन्हा, बसपा के कैलाश नाथ सिंह यादव, आम आदमी पार्टी के ब्रज भूषण दुबे व बहुजन मुक्ति पार्टी के राजेंद्र नाथ राम शामिल हैं।

loksabha election banner

नामांकन को लेकर कचहरी व आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी न्यायालय यानी नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के अलावा सिर्फ समर्थकों को प्रवेश की इजाजत थी। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के उत्तरी द्वार से प्रवेश करने वालों की जांच के लिए मेटल डिटेक्टर लगा था। पर्चा दाखिला से पहले प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाले गए। समर्थकों को बैरियर के बाहर ही रोक दिया गया। इसको लेकर पुलिस वालों से प्रत्याशियों के समर्थकों की कहासुनी भी हुई।

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी का पहला नामांकन

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ब्रज भूषण दुबे ने पहला नामांकन किया। वह प्रस्तावकों के साथ दोपहर 12.15 बजे जिलाधिकारी न्यायालय में पहुंचे। उनका पर्चा एक सेट में दाखिल किया गया। प्रस्तावक के रूप में सदानंद, रुद्रेश कुमार निगम, जावेद अहमद, गुल्लू, जयचंद, सुभाष, महेंद्र, लालजी, मनोज व शशिकांत मौजूद थे। इसमें कोई दृष्टिहीन तो कोई पूरी तरह चलने में असमर्थ था। कलेक्ट्रेट के पास उन्हें पुलिस ने चार लोगों को ही अंदर जाने की इजाजत का हवाला देकर रोक दिया गया। इस पर दुबे ने कहा कि संविधान में विकलांग के साथ सहायक को जाने का अधिकार है। उसके बाद सभी को नामांकन कक्ष में जाने दिया गया। इससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शास्त्री नगर चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर मत्था टेका। वह बिना किसी शोर-शराबे व नारेबाजी के कचहरी पहुंचे थे।

समर्थकों की भीड़ छोड़ मनोज पहुंचे कलेक्ट्रेट

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार का जुलूस सिटी रेलवे स्टेशन से निकला। यह जुलूस टैक्सी स्टैंड, विशेश्वरगंज होते आमघाट कालोनी पहुंचा। जुलूस में मोटरसाइकिलें व चार पहिया वाहनों का काफिला भी शामिल था। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अमित शाह व मनोज सिन्हा खुले वाहन में सवार लोगों का अभिवादन स्वीकार करते चल रहे थे। आमघाट कालोनी स्थित पार्क में सभा शुरू हुई। यहां से पार्टी प्रत्याशी व कुछ नेताओं को लेकर चार पहिया तीन वाहन कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। कलेक्ट्रेट से लगभग दो सौ मीटर पहले नगर पालिका कार्यालय के पास लगे बैरियर पर पुलिस ने वाहनों को रोक दिया। यहां से मनोज सिन्हा व प्रस्तावक जिलाधिकारी न्यायालय की ओर बढ़ गए। नामांकन प्रक्रिया दोपहर दो बजे पूरी हो गई। मनोज सिन्हा ने चार सेट में नामांकन किया। उनके प्रस्तावकों में रामनरेश कुशवाहा, रामतेज पांडेय, सच्चिदानंद राय, प्रो. बाबू लाल बलवंत शामिल थे। नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी व अन्य लोग आमघाट कालोनी स्थित सभास्थल पर लौट आए।

बसपा का सिधौना से निकला जुलूस

बसपा प्रत्याशी कैलाश नाथ सिंह यादव का नामांकन जुलूस दोपहर 11 बजे सिधौना से निकला। इसमें शामिल वाहनों पर पार्टी कार्यकर्ता सवार थे। सैदपुर, नंदगंज, महाराजगंज होते जुलूस नगर के लंका मैदान में पहुंचा। यहां पार्टी समर्थकों को बसपा नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान ही नामांकन के लिए कैलाश नाथ सिंह यादव खुली जिप्सी में सवार होकर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। साथ में अन्य कई वाहनों पर सवार पार्टी नेता भी थे। सैनिक कल्याण व पुर्नवास केंद्र के बाहर पुलिस ने बसपा के काफिले को रोक दिया। यहां से बसपा प्रत्याशी व अन्य लोग जिलाधिकारी न्यायालय पहुंचे। यहां कैलाश नाथ सिंह यादव ने तीन सेट में पर्चा दाखिल किया। इनके प्रस्तावकों में मुहम्मद यूसुफ, ओमप्रकाश और अशोक कुमार शामिल हैं। इनका नामांकन 2.45 बजे हुआ। इस दौरान विधान परिषद सदस्य राजदेव सिंह भी मौजूद थे।

विकास को देंगे तरजीह : नामांकन कर कलेक्ट्रेट से बाहर निकले कैलाश ने मीडिया से कहा कि चुनाव जीतने वह जनपद के विकास को तरजीह देंगे। इसके बाद बसपा नेताओं का काफिला लंका मैदान में सभा स्थल पर लौट आया।

राजेंद्र नाथ ने भरा पर्चा

बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी के रूप में राजेंद्रनाथ राम ने दोपहर 2.55 बजे नामांकन दाखिल किया। इनके प्रस्तावकों में रामचंद्र, विजय राम, शशिकांत मौर्य, चंदलाल, शम्स परवेज, शहजादा सलीम, झगड़ू, वेद प्रकाश, अल्तनस तथा रामानंद राम शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.