दो पक्षों में मारपीट के बाद फाय¨रग
संवाद सहयोगी, मुरादनगर ईदगाह कालोनी में बुधवार रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की त
संवाद सहयोगी, मुरादनगर
ईदगाह कालोनी में बुधवार रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष की तरफ से एक दर्जन राउंड फाय¨रग की गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए।
ईदगाह कालोनी में बारिश के बाद बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों का एक दूसरे से झगड़ा हो गया। लोगों ने बच्चों को समझाकर घर भेज दिया। इसके बाद रात साढ़े नौ बजे बच्चों के परिजन वर्चस्व को लेकर दोबारा से आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बाद में एक पक्ष की तरफ से तमंचे से एक दर्जन राउंड फाय¨रग की गई। फाय¨रग की आवाज से कालोनी में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं, गोली किसी को नहीं लगी। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी रणवीर ¨सह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।