खोड़ा में सरेआम लड़की को अगवा करने की कोशिश
जासं, साहिबाबाद : खोड़ा के प्रगति विहार में मंगलवार शाम दो युवकों ने सरेआम एक लड़की को अगवा करने की को
जासं, साहिबाबाद : खोड़ा के प्रगति विहार में मंगलवार शाम दो युवकों ने सरेआम एक लड़की को अगवा करने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि उसे कोई शिकायत ही नहीं मिली।
जानकारी के अनुसार पीड़िता एक स्कूल में 12 वीं की छात्रा है। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह प्रगति विहार के को¨चग सेंटर से घर लौट रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे मोटरसाइकिल पर खींचने की कोशिश की। पीड़िता के साथ उसकी सहेली भी थी, उसने खींचकर उसे बचाया। दोनों लड़कियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो दोनों आरोपी फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के नाम- पते की जानकारी देकर शिकायत दी है लेकिन एसएचओ खोड़ा जेपी चौबे का कहना है कि पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।