बुलंदशहर हाइवे सामूहिक दुष्कर्म कांड: पीड़ित परिवार को नहीं मिला चेक
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: बुलंदशहर हाइवे सामूहिक दुष्कर्म कांड पीड़ित को अब तक जिला प्रशासन की ओर स
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: बुलंदशहर हाइवे सामूहिक दुष्कर्म कांड पीड़ित को अब तक जिला प्रशासन की ओर से चेक नहीं मिला है। पीड़ित डीएम व एडीएम के कार्यालय का चक्कर लगा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं, शुक्रवार को दो काउंसलर उनके घर पहुंचकर पीड़ित बेटी व पत्नी की काउंसि¨लग की।
पीड़ित परिवार के मुखिया ने बताया कि आठ अगस्त को उसे लखनऊ से दो पत्र मिले। उसमें तीन-तीन लाख रुपये के चेक देने के लिए जिला प्रशासन को लिखा था। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने एक सप्ताह में चेक देने का आश्वासन दिया था। उसके बाद उन्होंने मीडिया में चेक मिलने की घोषणा कर दी, लेकिन उन्हें चेक नहीं मिला। उसके बाद वह 19 अगस्त को एडीएम से चेक के संबंध में मिलने पहुंचे, तो वहां बताया कि वह बैठक में हैं। वह वापस चले आए। उसके बाद उन्होंने कई बार उन्हें व डीएम को कॉल किया, लेकिन उनका कॉल नहीं उठाया गया। अब तक उन्हें चेक नहीं मिला है।
आज पहुंचे काउंसलर: पीड़ित परिवार के मुखिया ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे दो काउंसलर घर आए। उन्होंने बेटी व उनकी पत्नी का करीब दो घंटे तक काउंसि¨लग की। दोपहर करीब तीन बजे दोनों काउंसलर गए। उन्होंने बताया कि काउंसि¨लग के बाद बेटी थोड़ी ठीक लग रही है। बता दें कि पिछले तीन दिनों से काउंसलर नहीं आ रहे थे। इस बीच बेटी की तबीयत भी बिगड़ गई थी।