सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत
मुरादनगर : शुक्रवार रात को एनएच-58 पर असालतपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौ
By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 06:01 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 06:01 PM (IST)
मुरादनगर : शुक्रवार रात को एनएच-58 पर असालतपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। असालतपुर गांव निवासी लख्मी शुक्रवार रात को आइटीएस के सामने सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।इसमें लख्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें आइटीएस अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में परिजनों ने सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें