Move to Jagran APP

ट्रांस ¨हडन को आज मिलेगा गंगाजल

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस ¨हडन में शुक्रवार को गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। 22 अक्टूब

By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 09:01 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 09:01 PM (IST)

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस ¨हडन में शुक्रवार को गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। 22 अक्टूबर से गंगाजल की समस्या से जूझ रहे नौ कालोनियों के लोगों को राहत मिलेगी।

loksabha election banner

बुधवार रात जल निगम ने गंगनहर से पानी लेकर स्टोर करना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार सुबह पानी को फिल्टर करने का काम शुरू किया गया। जल निगम के अधिकारियों ने शाम को आपूर्ति करने करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन शोधन में समय लग गया। रात में जल निगम ने जीडीए और नगर निगम को पानी देना शुरू किया। नगर निगम और जीडीए ने रात में ओवरहेड और सीडब्ल्यूएआर टैंक में पानी स्टोर कर सुबह आपूर्ति की पूरी तैयारी कर ली। नगर निगम वसुंधरा जोन की आठ और जीडीए इंदिरापुरम में सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति करेगा। गंगाजल प्लांट प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि पानी के शोधन का काम सुबह शुरू कर लिया गया था। पानी गंदा होने की वजह से शोधन में समय लग गया। इसकी वजह से देर रात को पानी की आपूर्ति नगर निगम और जीडीए को की गई। जलकल के अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि सुबह पानी की सप्लाई के लिए पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार सुबह गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.