स्कूलों में हुई पोस्टर प्रतियोगिता
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : केंद्रीय शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर ट्रांस ¨हडन के स्कूलों में संविधान
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : केंद्रीय शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर ट्रांस ¨हडन के स्कूलों में संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को विशेष प्रार्थना हुई। साथ ही भारत के संविधान से क्या सीख सकते हैं विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
सनवैली इंटरनेशनल स्कूल :
सनवैली इंटरनेशनल स्कूल, वैशाली में संविधान के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए विशेष प्रार्थना सभा हुई। प्रार्थना सभा में स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति गोयल ने छात्र-छात्राओं को संविधान के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं ने संविधान से संबंधित कई प्रश्न किए, जिसका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने संविधान से संबंधित विषयों को कैनवास पर उकेरा। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रीति अव्वल :
डीएवी पब्लिक स्कूल, बृज विहार में भी विशेष प्रार्थना सभा हुई। प्रधानाचार्य डॉ. सीमा बजाज ने प्रस्तावना पढ़कर छात्र-छात्राओं को अधिकारों के बारे में बताया। इस मौके पर छात्रों ने भारतीय संविधान के कर्तव्य और मूल अधिकारों को चित्रों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा। छात्र-छात्राओं ने सन् 1949 से 2015 के भारतीय संविधान से संबंधित चित्र बनाए। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, नूपुर द्वितीय और घनिष्ठ व रश्मि संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहें। विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।