भारत को जानो मोबाइल एप हुआ लांच
जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम: भारत विकास परिषद इंदिरापुरम शाखा की ओर से रविवार को सेंट टेरेसा स्कूल,
जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम: भारत विकास परिषद इंदिरापुरम शाखा की ओर से रविवार को सेंट टेरेसा स्कूल, शक्तिखंड में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता ज्ञान गंगा-2015 संपन्न हुई। वरिष्ठ वर्ग में भारत विकास परिषद साहिबाबाद विराट शाखा प्रथम और इंदिरापुरम शाखा द्वितीय स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग में वैशाली-वसुंधरा शाखा प्रथम व नोएडा शाखा द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर भारत विकास परिषद की ओर से भारत को जानो मोबाइल एप लांच किया गया। प्रतियोगिता में गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ व बुलंद शहर के छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। भारत के विषय में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर एवरेस्ट पब्लिक स्कूल, शालीमार गार्डन मेन के बच्चों ने वरिष्ठ वर्ग में भारत विकास परिषद साहिबाबाद विराट शाखा को प्रथम स्थान दिलाया। वहीं सेंट टेरेसा स्कूल, शक्ति खंड-दो के बच्चों ने इंदिरापुरम शाखा को द्वितीय स्थान दिलाया।
इसी तरह एसएन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कनिष्ठ वर्ग में वैशाली-वसुंधरा शाखा को प्रथम स्थान दिलाया। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल नोएडा ने नोएडा शाखा को द्वितीय स्थान दिलाया। विजेता टीमों को आगामी एक से तीन जनवरी तक आगरा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। बता दें कि गत सितंबर व अक्टूबर माह में शाखा स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में कुल 273 स्कूल के करीब 39,800 बच्चों ने भाग लिया था।
भारत को जानो मोबाइल एप लांच: प्रतियोगिता के दौरान भारत विकास परिषद ने भारत को जानो मोबाइल एप लांच किया। एप को
गूगल प्ले स्टोर से कोई भी डाउनलोड कर सकता है। एप में भारत विकास परिषद के बारे में तो जानकारी होगी है। साथ में भारत के आदि काल से लेकर वर्तमान तक के इतिहास की जानकारी मिलेगी। भारत की सामाजिक, आर्थिक व राजनीति के बारे में जाना जा सकेगा।
इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री भारत जानो डॉ. तरुण शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया। क्षेत्रीय मंत्री संस्कार कुल भूषण, भारत भूषण जुनेजा, प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष खुराना, प्रांतीय महासचिव राजीव गोयल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अरुण ¨सघल, इंदु वाष्र्णेय, पंकज सक्सेना, हेमंत वाजपेयी, नीरज त्यागी, मनोज अवस्थी, नवनीन मित्तल, नीरज त्यागी आदि मौजूद रहें।