नए सदस्य बनाने पर दी बधाई
संस, लोनी : नए सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करने पर भाजपा कार्यकर्ताओ को बधाई दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष
By Edited By: Published: Mon, 26 Jan 2015 08:05 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 08:05 PM (IST)
संस, लोनी : नए सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करने पर भाजपा कार्यकर्ताओ को बधाई दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नंद किशोर गुर्जर ने बताया कि पार्टी ने जनपद में एक लाख दस हजार व लोनी विधानसभा क्षेत्र में 70 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। यह लक्ष्य पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व लगन से ही पूरा हो सका है। इसके लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। सदस्यता शिविर के दौरान नए सदस्य बनने में युवाओं व महिलाओं ने विशेष रुचि दिखाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें