प्रताप विहार में बनेगा डंपिंग ग्राउंड
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : कूडे़ से खाद बनाने की योजना पर नगर निगम काम कर रहा है। यहीं नहीं प्रताप
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : कूडे़ से खाद बनाने की योजना पर नगर निगम काम कर रहा है। यहीं नहीं प्रताप विहार में निगम अवस्थापना निधि के 4.86 करोड़ की लागत से डंपिंग ग्राउंड बनाएगा। जिससे पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। शुक्रवार को निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त आरके सिंह से मिलकर सजवान नगर के मुकेश गौतम, हरीराम, अली हसन, मुस्ताक, महेंद्र सिंह आदि लोगों ने प्रताप विहार में कूड़ा डालने एवं निगम जमीन पर बसें लोगों के मकान तोड़ने की शिकायत भी दर्ज कराई। नगर आयुक्त ने लोगों को आश्वासन दिया कि कूड़ा वहीं डंप किया जाएगा। लेकिन निगम की ओर से सजवान नगर के किसी भी व्यक्ति का मकान नहीं तोड़ा जाएगा।
दरअसल, निगम की प्रताप विहार में 10 एकड़ जमीन पर अभी तक कूड़ा डंप किया जा रहा था। जबकि सात एकड़ जमीन निगम को यहां पर ओर मिल गई है। इस जमीन पर निगम अब कूड़े को कम्प्रेस्ड करेगा। कूड़े से निकलने वाले गार्वेज से कम्पोस्ट खाद बनाई जाएगी। जबकि कूडे़ का रि-साइकिलिंग भी किया जाएगा। शहर से प्रतिदिन लगभग 800 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। प्रताप विहार में पांच से छह माह तक अब कूड़ा डंप किया जा सकेगा। डूंडाहेड़ा में प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड का मामला सुप्रीमकोर्ट में लंबित है। अगर निगम को कोर्ट से राहत मिल गई तो यहां के बाद वहां डंपिंग ग्राउंड के निर्माण की कवायद होगी।
'नगर निगम को प्रताप विहार में जमीन मिल गई है।कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ यहां पर अवस्थापना निधि फंड से नई तकनीक का डंपिंग ग्राउंड भी बनाया जाएगा। निगम के पास यहां पर 17 एकड़ जमीन है। अगले पांच से छह माह तक यहां पर बिना किसी समस्या के कूड़ा डंप किया जा सकेगा।
- आरके सिंह
नगर आयुक्त, गाजियाबाद नगर निगम।