मकानों पर लिखे जाएंगे नंबर
संस,खोड़ा : मानव विकास पर्यावरण सुधार समिति द्वारा लिखे गए पत्र पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। सम
By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 08:01 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 08:01 PM (IST)
संस,खोड़ा : मानव विकास पर्यावरण सुधार समिति द्वारा लिखे गए पत्र पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। समिति ने बताया था कि दस लाख की आबादी वाली कालोनी में एक लाख अठ्ठासी हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे हैं, बावजूद इसके यहा मूलभूत सुविधाओं का टोटा है।
लोगों के मकानों के पते या नंबर तक नहीं है। आबादी के मद्देनजर मुख्यमंत्री से विशेष सचिव ने एक पत्र गाजियाबाद के जिलाधिकारी को लिखा है। डीएम ने जिला पंचायत, सीडीओ को दो माह में कालोनी के मकानों पर नंबर डालने के निर्देश दिए हैं। इस बाबत एडीओ पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी बिक्रम यादव 27 को लोगों के साथ बैठक कर विचार विमर्श करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें