गेहूं की फसल जलकर राख
संस, मुरादनगर : गाव ढिंडार में बिजली के हाइटेंशन तारों में चिंगारी से दो किसानों की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने बिजली विभाग अधिकारियों को सूचना देकर मुआवजे की माग की है। गाव ढिंडार निवासी रूकनपाल व सतपाल सिंह के खेत के ऊपर से बिजली का हाइटेंशन तार गुजर रहा है। बृहस्पतिवार की रात बिजली के तार से उठी चिंगारी दोनों के खेत में खड़ी फसल पर जा गिरी। इस कारण गेहूं की करीब चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। सुबह जब जानकारी मिली तो पीड़ित किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित पत्र देकर मुआवजे की माग की है।
पशु तस्कर पकडे़
संस, मुरादनगर : नेशनल हाईवे पर गाव दुहाई के पास प्रतिबंधित पशु लेकर जा रहे तस्कर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार सवेरे गाव दुहाई निवासी सुशील को सूचना मिली की गाजियाबाद की ओर से कुछ लोग प्रतिबंधित पशु लेकर मेरठ जा रहे हैं। सुशील कुमार दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाइवे पर पहुंचे तो इसी बीच टाटा टेंपो में कुछ युवक प्रतिबंधित पशुओं को लेकर जा रहे थे। तस्कर भाजपा कार्यकर्ताओं को देख वापस भागने लगे। कार्यकताओं ने पीछा कर तस्करों को पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तस्करों को हिरासत में ले लिया। इस बारे में थाना प्रभारी का कहना है मामले की जाच की जा रही है। पशु मालिक समेत कई लोगों को थाने बुलवाया गया है।