हमला कर किया घायल
By Edited By: Published: Mon, 21 Apr 2014 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 07:57 PM (IST)
संस, मोदीनगर : साहब नगर पुलिस चौकी के समीप एक मकान में किराएदार से हुए विवाद पर मकान मालिक पक्ष के लोगों ने सरियों से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को सरकारी अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया है।
मुरादनगर के गांव नेकपुर निवासी आरिफ साहबनगर पुलिस चौकी के समीप स्थित शाबुद्दीन के मकान में किराए पर रहता है। उसका किराये को लेकर शाबुद्दीन से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि शाबुद्दीन पक्ष के लोगों ने उस पर सरियों से हमला बोल दिया। बीच बचाव में आया उसका एक रिश्तेदार भी घायल हो गया। आरिफ ने इस मामले में शाबुद्दीन पक्ष के जावेद व उसके भाई सोनू के खिलाफ तहरीर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें