Move to Jagran APP

निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: जिलाध्यक्ष

By Edited By: Published: Fri, 30 Mar 2012 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2012 06:53 PM (IST)
निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: जिलाध्यक्ष

टूंडला, (फीरोजाबाद)निज प्रतिनिधि: भाजपा कार्यकर्ता निकाय चुनावों की तैयारियों में जी जान से जुट जायें। अपने आस-पास के उन मतदाताओं के सूची में नाम शामिल करवाएं जिनके अभी तक सूची में नाम दर्ज नहीं हुए है।

loksabha election banner

यह विचार भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द पचौरी ने नगर अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर निकाय चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव का समय अब धीरे-धीरे नजदीक आता जा रहा है। कार्यकर्ता पूरी जी जान से नगर में भ्रमण कर जायज वोट बढ़वाने का प्रयास करें। फर्जी वोट बढ़वाने की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से कर ऐसे लोगों को दंडित करने की मांग करें। जिला उपाध्यक्ष जयजीव पाराशर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जायें। उन्होंने कहा कि अभी तक नगर की स्थिति काफी दयनीय है जगह-जगह गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। पालिका अधिकारियों को नगर की साफ सफाई से कोई सरोकार नहीं रह गया है। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र गुप्ता व संचालन महामंत्री द्विजेन्द्र विक्रम ने किया। बैठक में उदय प्रताप सिंह, डा. केके दीक्षित, सत्येन्द्र गुप्ता, अवधेश पालीवाल, पुष्पेन्द्र सिंह जादौन, शैलेन्द्र गुप्ता, रामजीवन सिकरवार, राजनाथ त्यागी, विपिन जैन, अनिल चक, सुशील चक, रामनिवास उपाध्याय, सोम शर्मा, सुशील पौनियां, सुधीर कुमार सिंह, हरीश चन्दानी, महेन्द्र झा, दिनेश गुप्ता, मनोरमा तिवारी, नीलम दिवाकर, रुना जैन, सुमन जैन आदि उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.