Move to Jagran APP

कर्ज में डूबे किसान ने पेड़ पर कसा फंदा

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर दूसरे मकान के समीप किसान का शव पेड़ पर लटका म

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 06:25 PM (IST)
कर्ज में डूबे किसान ने पेड़ पर कसा फंदा
कर्ज में डूबे किसान ने पेड़ पर कसा फंदा

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर दूसरे मकान के समीप किसान का शव पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक पर साहूकार का कर्जा था, जिसे वह वापस नहीं कर पा रहा था। पुलिस आत्महत्या की वजह गृह क्लेश बता रही है।

loksabha election banner

नारखी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव शाहपुर निवासी 30 वर्षीय कान्हा उर्फ कन्हैया के हिस्से में करीब तीन बीघा जमीन है। शादी के बाद वह खेतीबाड़ी कर परिवार का पेट भर रहा था। उसने साहूकारों से कर्ज भी ले लिया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह कर्जा अदा नहीं कर पा रहा था। घर से करीब 150 मीटर दूर उसका नया मकान बन रहा था। गुरुवार रात करीब आठ बजे वह नए मकान पर जाने की कहकर चला गया। करीब आधा घंटे बाद ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो सनसनी फैल गई। नजदीक से जाकर देखा तो शव कान्हा का था। परिजन मौके पर आ गए और चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम गृह पर आए परिजनों के अनुसार, मृतक ने साहूकारों से करीब 50 हजार रुपये कर्जा ले रखा था, जिसे वह अदा नहीं कर पा रहा था। साहूकार द्वारा मारपीट किए जाने और रकम वापसी को दबाव बनाने से उन्होंने इन्कार किया है। कान्हा ने आत्महत्या क्यों की, यह कोई नहीं बता पा रहा है। एसओ लोकेश भाटी का कहना है कि परिजनों से हुई गृह क्लेश के चलते उसने आत्महत्या की है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.