महारास का दर्शन करने शिव भी आए
फीरोजाबाद: मां कालीदेवी व शनिदेव महाराज मंदिर कमेटी के तत्वाधान में स्वर्गाश्रम में चल रही भागवत कथा
फीरोजाबाद: मां कालीदेवी व शनिदेव महाराज मंदिर कमेटी के तत्वाधान में स्वर्गाश्रम में चल रही भागवत कथा के छठवें दिन आचार्य ने भगवान कृष्ण की रासलीला का मनमोहक प्रसंग सुनाया। कहा कि भगवान की महारास लीला कामलीला नहीं बल्कि काम विजय लीला थी।
शुक्रवार की कथा में आचार्य पदम चंद्र उपाध्याय ने कहा कि महारास लीला के दौरान बीच में आए कामदेव को भगवान ने परास्त कर उल्टा लटका दिया था। इस रासलीला को देखने भगवान शिव भी आए थे। इसके बाद उन्होंने मथुरागमन, कंस वध व उद्धव गोपी संवाद का वर्णन किया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन ने बताया कि 22 जुलाई को सातवें दिन कथा का अंतिम पड़ाव है। 23 जुलाई को पूर्णाहूती के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके पर कलाकार हलवाई, विशन चंद्र गुप्ता, कुलदीप कुमार व हरीओम आदि मौजूद थे।