धूमधाम से मनी नेताजी बोस की जयंती
जेएनएन, फीरोजाबाद: आजाद ¨हद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 120 वीं जयंती जिलेभर में धूमधा
जेएनएन, फीरोजाबाद: आजाद ¨हद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 120 वीं जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा समिति ने विश्व कल्याण के लिए यज्ञ किया।
स्वामी रामतीर्थ इंटर कॉलेज में कार्यक्रम शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव ने किया। श्रेया चतुर्वेदी ने कविता के माध्यम से आजाद हिन्द फौज की वीरता का गुणगान किया। सुरेंद्र यादव, उपेन्द्र वाजपेयी, शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, गणेश गुबरेले, गोपाल ¨सह, मनोज सिकरवार, अतुल राजीव उपाध्याय, वरूण शर्मा, आभा कुलश्रेष्ठ ,अर्चना आदि उपस्थित थे। शहर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राईन गांधी के नेतृत्व में नेताजी की जयंती मनाई गई। ओसामा आजाद अकरम, गुलाम जीलानी, प्रकाश निधि गर्ग, सुबूर अली, डॉ. जयप्रकाश, दिलशाद राईन, रीना खान, सरिता जाटव, इशरत, अशरफ, नदीम कुरैशी मौजूद थे। नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्राथमिक विद्यालय रैहना में संपन्न गोष्ठी में चांदनी तिवारी, सोनल शर्मा, डॉ.नवनीत शुक्ला, निकुंज शुक्ला, रुचि यादव, शरद गुप्ता, भावना जैन, सुधीर शर्मा व सागर तिवारी उपस्थित थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा समिति ने रामलीला मैदान में एकता, अखंडता व संरक्षण संवर्धन के लिए राष्ट्रीय यज्ञ किया। डॉ. रामसनेही लाल यायावर की अध्यक्षता में गोष्ठी संपन्न हुई। प्रमोद दुबे, कृष्ण कुमार कनक, चंद्रप्रकाश, रविदत्त शर्मा, यशपाल यश, डॉ. एबी चौबे, भोलानाथ चतुर्वेदी, सुभाष दीक्षित, प्रमोद बघेल, पूरन चंद्र गुप्ता, राजेश सरल व प्रांजल भारद्वाज ने कविताएं पढ़ी। भाजपा नेता नानक चंद्र अग्रवाल के आवास पर संपन्न गोष्ठी में जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, मीडिया संपर्क प्रमुख डॉ. अखिलेश शर्मा, देवेश भारद्वाज, राजीव गुप्ता, अनिल शर्मा, रामकैलाश यादव, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, दीपक चौधरी, मानवेंद्र प्रताप मौजूद रहे।
टूंडला में टाइनी टोट्स इंटर कॉलेज की संस्थापक ललिता पिल्लई ने कार्यक्रम शुभारंभ किया। 2015-16 की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सुमित ¨सह, मनमोहन, विभव, किशोर, धीरेन्द्र, भावना, सुमन आदि मौजूद रहे। श्री शिवप्रसाद पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष अजय शर्मा ने नेताजी के बारे में बताया। ब्लू वैल कॉन्वेंट स्कूल में निदेशक अनीता ¨सह ने नेताजी के संघर्ष को याद किया। एमएस सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल में प्रधानाचार्य संजीव चार्ल्स तिवारी ने कार्यक्रम शुभारंभ किया। श्रीमती कुसमा दीक्षित महाविद्यालय में प्रबंधक सुनील दीक्षित ने आजादी आंदोलन में नेताजी की भूमिका के संबंध में बताया। राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन पर निदेशक पंकज रावत, यूथ कांग्रेस कार्यालय पर उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने नेताजी को आजादी का नायक बताया। पं. श्याम सुंदर शर्मा, संतोष पाठक, शैलेन्द्र शर्मा, योगेश कुमार, रमेश चन्द्र, शिवा शर्मा, पुष्पा यादव आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी, चंपाराम बघेल, दीपक, शरद भारद्वाज, सोबरन ¨सह, छैल बिहारी, रामनिवास, प्रदीप गुप्ता, शिवशंकर ने भी नेताजी को याद किया।