Move to Jagran APP

एसपी कार्यालय घेरा, हंगामा, नारेबाजी

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: किशोरी के साथ दुष्कर्म में समझौते के प्रयास से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरु

By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 09:06 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 09:06 PM (IST)
एसपी कार्यालय घेरा, हंगामा, नारेबाजी

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: किशोरी के साथ दुष्कर्म में समझौते के प्रयास से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर एसपी कार्यालय घेर लिया। हंगामा करते हुए रास्ता जाम भी किया। थाने से पूरे प्रकरण की असलियत पता चलते ही पुलिस ने इन लोगों को अपने घेरे में ले लिया। पड़ताल के बाद एक दर्जन ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारी इस प्रदर्शन के पीछे गांव का अंदरूनी विवाद बता रहे हैं।

loksabha election banner

19 सितंबर को नसीरपुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी बीकेश यादव के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार दोपहर एक दर्जन ट्रैक्टरों में भरकर एसपी कार्यालय आए ग्रामीणों का कहना था कि इलाका पुलिस समझौते को दबाव बना रही है। ग्रामीण यहां नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। एसपी अशोक कुमार शर्मा ने किशोरी पक्ष के कुछ लोगों को कार्यालय बुलाकर बात की। इसके बाद थाने के एसओ से मामले की जानकारी ली। असलियत पता चलते ही एसपी का माथा ठनक गया। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस घेरे में ले लिया गया। किसी को भी परिसर से बाहर नहीं जाने दिया गया। इसी दौरान मामले की पड़ताल कराई गई और तीन घंटे बाद एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर अन्य ग्रामीणों को जाने दिया।

पानी पीने तक नहीं जाने दिया: पुलिस का घेरा बनते ही कई ग्रामीण पानी और टॉयलेट तक जाने को तरस गए। एक युवक टॉयलेट जाने लगा, तो पुलिसकर्मी ने उसे डंडा मार लौटा दिया। इस पर ग्रामीण गुस्सा भी हुए, मगर उन्हें शांत कर दिया गया।

दुष्कर्म की वारदात, छेड़छाड़ में दर्ज: किशोरी के परिजनों ने बताया कि 19 सितंबर को किशोरी साइकिल से अपने पिता को खाना देने जा रही थी। रास्ते में मिले तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे चाचा को साइकिल पड़ी मिली। उन्होंने भतीजी को आवाज लगाई, तो तीन युवक वहां से भागते दिखे, जबकि किशोरी अस्त-व्यस्त हालत में मिली। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तीन दिन बाद मेडिकल कराया, लेकिन रिपोर्ट के बारे में नहीं बताया गया। किशोरी के पिता ने उपनिरीक्षक सोबरन ¨सह पर समझौता करने को दबाव बनाने का आरोप भी लगाया।

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं: एसपी अशोक कुमार शर्मा का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी बीकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। गुरुवार सुबह किशोरी के पिता पांच-छह ट्रैक्टरों में 100-150 लोगों के साथ पुलिस कार्यालय आए। नारेबाजी करते हुए रोड जाम कर दिया। इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। प्रकरण में छानबीन पर पता चला कि गांव के ही कुछ लोग अपनी रंजिश के चलते वादी को मोहरा बनाकर लाए थे। इन लोगों ने ही हंगामा किया। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि अगर किशोरी पक्ष को कोई शिकायत थी, तो वे उनसे सीधे आकर मिल सकते थे। देर शाम महिला थाने में किशोरी के बयान फिर से लिए जा रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.