जनवरी तक टोल प्लाजा कार्य पूरा करने को अल्टीमेटम
फीरोजाबाद(संवाद सहयोगी, टूंडला:) टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार और अवैध वसूली से हर वाहन चालक
फीरोजाबाद(संवाद सहयोगी, टूंडला:) टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार और अवैध वसूली से हर वाहन चालक पीड़ित है। शिकायतों की हकीकत जानने जिलाधिकारी विजय किरन आनंद शुक्रवार खुद वहां पहुंचे। उन्हें टोल निर्माण की गति धीमी मिली। इस पर नाराजगी जता जनवरी तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम न दिया। यदि ऐसा न हुआ तो वाहन फ्री करा दिए जाएंगे।
टोल प्लाजा पर अक्सर जाम लगता है। नए स्थान पर सिक्स लेन टोल का निर्माण लंबे समय से पूरा नहीं हुआ है, जिसके कारण रात में तो काफी लंबा जाम लग जाता है। इधर वाहन चालकों से अवैध वसूली और अभद्रता की शिकायतें भी बढ़ी हैं। स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार दोपहर डीएम विजय किरन आनंद सिटी मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार, एसडीएम टूंडला एसपी ¨सह और सीओ एसएस भारद्वाज के साथ अस्थाई टोल पर पहुंचे। उन्होंने जाम के लिए टोल कर्मचारियों को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि अपना रवैया सुधार लें। यदि टोल पर जाम लगा, तो अंजाम ठीक नहीं होगा। कर्मचारियों को चेतावनी दी कि सभी वाहन चालकों को रसीद देकर ही शुल्क वसूला जाए। किसी से अवैध वसूली हुई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद डीएम निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर पहुंचे और हाईवे अथॉरिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसबी ¨सह को हड़काया। तीस नवंबर तक टोल चालू कराने का वादा किया था, लेकिन अभी तक एक लेन भी चालू नहीं हुई है। पीडी ने उन्हें बताया 15 दिसंबर तक दोनों तरफ एक-एक लेन तैयार करा दी जाएगी। शेष कार्य 15 जनवरी तक पूरा करने के साथ ही कंप्यूटराइज्ड टोल प्रणाली लागू हो जाएगी।
तो फ्री करा दूंगा टोल
डीएम ने टोल अधिकारियों को हड़काते हुए कहा कि यदि टोल का निर्माण समय पर पूरा नहीं हुआ, तो एक चेतावनी जारी करने के बाद पूरा टोल फ्री करा दिया जाएगा। किसी सूरत में यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। डीएम ने निर्माण कर रही गाजियाबाद की कंपनी के खिलाफ कार्यवाही को गाजियाबाद के डीएम को पत्र लिखने की बात भी कही। सीओ टूंडला से भी कहा कि यदि टोल प्लाजा पर जाम लगे तो वह उन्हें जानकारी दें। शिकायत आने पर टोल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कठफोरी में जल्द पूरा होगा कार्य
जिलाधिकारी को कठफोरी स्थित टोल प्लाजा का भी निरीक्षण करना था, लेकिन जाम के कारण वहां नहीं जा सके। डीएम ने बताया कि कठफोरी टोल का निर्माण भी दिसंबर में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।