रामबरात के लिए रातोंरात तैयार कराई सड़क
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: लेबर कॉलोनी की राम बरात शनिवार को निकाली जाएगी। बरात मार्ग को नगर निगम क
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: लेबर कॉलोनी की राम बरात शनिवार को निकाली जाएगी। बरात मार्ग को नगर निगम की ओर से रातोंरात तैयार करा दिया। कुछ हिस्सा रह गया है, जिसे भी पूर्ण कराया जा रहा है।
बता दें शहर में दो जगह रामलीला का आयोजन होता है। प्रमुख आयोजन रामलीला मैदान में और दूसरा लेबर कॉलोनी में। लेबर कॉलोनी की राम बरात शनिवार को निकाली जाएगी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात चंद्रवाड़ गेट मंदिर से शुरू होगी जो अग्रवाल धर्मशाला समेत शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए लेबर कॉलोनी पहुंचेगी। यह मार्ग जर्जर हाल में था। गुरुवार रातोंरात सड़क तैयार करा दी गई है। नगर आयुक्त राम औतार रमन ने सहायक अभियंता रमाशंकर राम के साथ बरात मार्ग का निरीक्षण किया। वह पैमेश्वर गेट पहुंचे। यहां तैयार कराए गए मार्ग निर्माण को देखा। अग्रवाल धर्मशाला से भोजपुरा तक यह सड़क बनाई जा रही है। यहां भी मार्ग निर्माण देखा। ठेकेदार को कार्य पूरी गुणवत्ता से कराने के निर्देश दिए। बजरिया मार्ग की सकरी गलियां होने की वजह से मशीन नहीं पहुंच पा रही है। इस पर ठेकेदार को छोटी मशीन से कार्य कराने को कहा है। इस दौरान नगर आयुक्त ने बरात मार्ग की साफ सफाई भी देखी, जो संतोषजनक मिली।