पानी को जाम लगाने में 13 पर एफआइआर
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: पेयजल के लिए बाइपास मार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने एक दर्जन से
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: पेयजल के लिए बाइपास मार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गुरुवार को कैलाश नगर ओम नगर के बा¨शदों ने पेयजल की समस्या को लेकर बंबा चौराहा बाइपास मार्ग पर जाम लगा दिया था। करीब आधा घंटा तक लगे जाम से यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। वाहनों में सवार यात्री परेशान हो गए थे। सूचना पर सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया था। बाद में नगर आयुक्त राम औतार रमन मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। पता चला क्षेत्रीय जनता ने नलकूप ऑपरेटर की मारपीट कर दिए जाने से वह नलकूप में ताला लगा भाग गया था। इस कारण पेयजल समस्या बन गई। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी राजेश चौधरी के आदेश पर शुक्रवार को उत्तर पुलिस ने क्षेत्रीय जनता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उत्तर कोतवाली के इंस्पेक्टर शशिकांत शर्मा ने बताया बाइपास मार्ग जाम करने के मामले में करीब 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें कैलाश नगर निवासी ¨पटू, अनुज, दीपू, संतोष कुमार, राजू यादव, राम प्रकाश, गौतम शर्मा, संजय शर्मा, सोनू शर्मा, बदन ¨सह, संजय, सुमन आदि शामिल हैं।