नहीं लगानी है।....
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मक्का कॉलोनी निवासी इरफान पुत्र चांद खां शहर
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मक्का कॉलोनी निवासी इरफान पुत्र चांद खां शहर में चूड़ी के गोदाम में कार्य करता था।
रविवार को चूड़ी कारोबार बंद रहता है। इरफान अपने साथी आसिफ, फरमान और लल्ला के साथ सोफीपुर यमुना में स्नान करने गया था। शाम को चारों लोग यमुना में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान आसिफ पानी में डूबने लगा। यह देख इरफान उसे बचाने के प्रयास में जुट गया। आसिफ तो बचा लिया गया, लेकिन इरफान डूब गया। साथी के पानी में डूबते देख शोर मचाया तो वहां आसपास मौजूद ग्रामीण बचाव कार्य में जुट गए। करीब आधा घंटा की कवायद के बाद इरफान को निकाल लिया, लेकिन उस समय तक उसकी मौत हो चुकी थी। साथियों ने हादसे की सूचना इरफान के परिजनों को दी तो अनेक लोग सोफीपुर घाट पर पहुंच गए। बसई मोहम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जिला अस्पताल में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। माहौल गमगीन हो गया। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन बाद में अन्य लोगों के समझाने पर वह राजी हो गए।