सुहागनगरी की राहों पर कलश यात्रा की धूम
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: पुरुषोत्तम मास में सुहागनगरी में धर्म की बयार बहने लगी है। शुक्रवार क
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: पुरुषोत्तम मास में सुहागनगरी में धर्म की बयार बहने लगी है। शुक्रवार को शहर की राहों पर कलश यात्राओं की धूम रही। महिलाएं व कन्याएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। दोपहर बाद भागवत कथा श्रवण में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
श्री सिद्धदात्री दुर्गा माता मंदिर महावीर नगर में शुक्रवार से भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया। सुबह करीब दस बजे 101 महिलाएं व कन्याएं गांधी पार्क स्थित गोशाला पहुंची। यहां से सभी सिर पर कलश धारण किए और यहां से यात्रा निकाली। कलश यात्रा में बैंड बाजे की धुन पर भक्त झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। दोपहर दो बजे मंदिर पर कथा व्यास आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भागवत कथा का वाचन किया। उन्होंने ज्ञान, भक्ति, वैराग्य का वर्णन और आत्मदेव व कथाओं के वर्णन किए। इस दौरान उन्होंने प्रवचन भी दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कलशयात्रा में मुख्य रूप से परीक्षत अखिलेश श्रोतिय, यज्ञ पति विष्णु अग्रवाल, सुमित गुप्ता, पवन दीक्षित, पूर्व सभासद सुनील मिश्रा, गिरीश यादव, हरीमोहन गुप्ता, डॉ. जेपी, मनोज शर्मा, कन्हैयालाल गौतम, मुन्नीलाल शर्मा, गिरीश यादव, सुनील दीक्षित आदि मौजूद रहे। आचार्य ने शहर वासियों को शिव¨लग निर्माण को आमंत्रित किया है।
दूसरी कलश यात्रा सुबह दस बजे राधाकृष्ण मंदिर से निकाली गई। यहां से कलश यात्रा में शामिल महिलाएं सत्यनारायण मंदिर चौक सराफा घंटाघर पहुंची। यहां कलश स्थापित किए। दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक आचार्य कृष्णकांत वशिष्ठ ने प्रवचन दिए। इस दौरान श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से यज्ञपति मनोज अग्रवाल, परीक्षित दुर्गेश वर्मा, संजय वर्मा मौजूद रहे।
मक्खनपुर में निकाली कलशयात्रा
ग्राम किशनपुर में श्रीमद् भागवत सप्ताह एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुक्रवार से शुरू हुआ। प्रथम दिन कलश यात्रा दो दर्जन गांव के मुख्य मार्गों से निकाली गई जो कथा स्थल किशनपुर में पहुंची। स्वामी सेवादास महाराज ने दोपहर को प्रवचन किए। गुरुवार से रोजाना सुबह 51 कुण्डीय यज्ञ और प्रवचन होंगे। कलशयात्रा में सरस कथा वाचक सुनील चैतन्य शास्त्री (श्रीधाम वृन्दावन) परीक्षत देवीराम, राजबेटी यज्ञपति राम¨सह श्रीमती रामबेटी विशेष आयोजक ों में रामखिलाड़ी यादव धवल¨सह, रमेश चन्द्र, सोभाराम, श्याम ¨सह यादव, साहूकार यादव, रामनरेश यादव, जंग बहादुर, राजेंद्र ¨सह, हरिओम, सतेंद्र यादव, धर्मेंद्र ¨सह, अनिल यादव, सोनवीर, राजेश यादव, सतीष यादव, संजय यादव, रामू, अखिलेश, ललित, अशीष कुमार, अभिषेक, विक्रम ¨सह, राधेश्याम, स्वामी प्रेमदास मुख्य अदिती विजेंद्र ¨सह ठेकेदार, आशीष यादव मौजूद रहे।