जोन स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का दबदबा
फीरोजाबाद : मथुरा में आयोजित आगरा जोन की पुलिस महिला भारत्तोलन प्रतियोगिता में जिले की महिला आरक्षिय
फीरोजाबाद : मथुरा में आयोजित आगरा जोन की पुलिस महिला भारत्तोलन प्रतियोगिता में जिले की महिला आरक्षियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे जिले को जोन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता।
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जनपद की महिला पुलिस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इससे शील्ड उनके कब्जे में आ गई। इसके साथ ही तीन महिला पुलिस कर्मियों ने अपना व्यक्तिगत प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। टीम की कप्तान उपनिरीक्षक कुमारी भुवनेश्वरी के कुशल निर्देशन में महिला आरक्षी पूजा, रश्मि, राजकुमारी ने अपने-अपने ग्रुप में गोल्ड मेडल प्राप्त किए। महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से जनपद पुलिस में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विजयी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने उपनिरीक्षक को पांच सौ, पीटीआइ रवेंद्र ¨सह को 300 तथा महिला आरक्षियों को 250-250 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी रुचि के खेलों में कड़ी मेहनत कर अपनी क्षमता को निखारना चाहिए।