नगला पान सहाय और मायापुरी में विकास कराएगा डूडा
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : शहर के पिछड़े इलाकों में शामिल नगला पान सहाय और मायापुरी के बा¨शदों क
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : शहर के पिछड़े इलाकों में शामिल नगला पान सहाय और मायापुरी के बा¨शदों की मुश्किलें कुछ महीने बाद कम होंगी। इन मुहल्लों में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा विकास कार्य कराए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यों का औचित्य पता करने के बाद डूडा के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी।
नगला पान सहाय हो या मायापुरी दोनों ही मुहल्लों में समस्याओं का अंबार है। यहां न गलियां पक्की हैं और न जल निकासी के लिए नालियां बनी हैं। जिससे जगह जगह जलभराव, गंदगी और कीचड़ दिखाई देता है। यहां के बा¨शदे कई बार नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों से विकास कार्य कराए जाने की मांग कर चुके हैं। प्रशासन ने डूडा द्वारा विकास कार्य कराने का निर्णय लिया है। डूडा ने इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। कार्य शुरू कराने से पहले सिटी मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने इन इलाकों में प्रस्तावित कार्यों का औचित्य जानने का प्रयास किया।
शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने डूडा की परियोजना अधिकारी इंदुबाला के साथ दोनों मुहल्लों का जायजा लिया। जिसमें उन्हें विकास कार्य कराने जाने की जरूरत महसूस हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नगर निगम और विकास प्राधिकरण से भी पता कर लिया गया है। दोनों विभागों द्वारा इन मुहल्लों में विकास कार्य प्रस्तावित नहीं है। ऐसे में डूडा द्वारा कार्य कराया जाना आवश्यक है।
पार्क में लग रही घटिया ईंट
सिटी मजिस्ट्रेट ने विकास प्राधिकरण द्वारा शिकोहाबाद में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। आवास विकास कालोनी में बनाए जा रहे पार्क में उन्हें घटिया किस्म की ईंट प्रयोग होती नजर आईं। इसके लिए उन्होंने ठेकेदार के भुगतान में कटौती के निर्देश दिए हैं। मुस्तफाबाद को एटा रोड से जोड़ने वाले मार्ग की गुणवत्ता ठीक मिली।