तीन दिवसीय महावीर जयंती महोत्सव कल से
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : श्रीमहावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। महोत
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : श्रीमहावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। महोत्सव में विभिन्न संगठनों द्वारा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए समाज के विभिन्न संगठन भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
भगवान महावीर जयंती महोत्सव समिति अध्यक्ष सनत कुमार जैन ने बताया दो अप्रैल को सुबह छह बजे प्रभात फेरी (अ¨हसा रैली) निकाली जाएगी। आठ बजे बालयोगी मुनिश्री अमित सागर महाराज के मंगल प्रवचन, नौ बजे महाराज द्वारा बच्चों को धर्म विज्ञान प्रवचन,दोपहर साढ़े 12 बजे से भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम छह बजे मेला कार्यालय का उद्घाटन होगा। तीन अप्रैल को सुबह छह बजे श्रीजी का अभिषेक, पूजन, सात बजे पंच कल्याणक विधान, दोपहर एक बजे महाकवि रइधू पुरस्कार वितरण, चार अप्रैल को दोपहर चार बजे श्रीजी की रथयात्रा वापसी, सात बजे कार्यकर्ता सम्मान एवं आभार प्रदर्शन के कार्यक्रम होंगे।
इधर जयंती महोत्सव में दिगंबर जैन मित्र मंडल द्वारा त्रिदिवसीय निश्शुल्क चिकित्सा शिविर जिला हॉस्पीटल के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस संदर्भ में श्री दिगंबर जैन मित्र मंडल का प्रतिनिधि मंडल निर्देशक चंद्र प्रकाश जैन, संजय जैन, अध्यक्ष संजीव कांत जैन, महामंत्री संजीव जैन एडवोकेट, अमित जैन राजा, पांडे नन्नूमल जैन के साथ सीएमओ डा.एनएल यादव एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके शुक्ला से मिला। शिविर का उद्घाटन दो अप्रैल को शाम तीन बजे से होगा। शिविर में डा. राहुल जैन, डा. नवीन जैन, डा. राजीव अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। चंद्रप्रकाश जैन, संजय जैन, बल्ले, संजीव कांत जैन, संजीव जैन एडवोकेट, अमित जैन, केके जैन, सजेंद्र जैन, विनीत जैन, कमल जैन, सुनील जैन, हरतेश जैन, पंकज जैन, मनोज जैन और पुलकित जैन आदि मौजूद रहे।