कल्पना को मिली महिला शक्ति की कमान
फीरोजाबाद : जायंट्स ग्रुप फीरोजाबाद महिला शक्ति का 17 वां अधिष्ठापन समारोह शिवम होटल में संपन्न हुआ।
फीरोजाबाद : जायंट्स ग्रुप फीरोजाबाद महिला शक्ति का 17 वां अधिष्ठापन समारोह शिवम होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सचदेवा ने नवीन अध्यक्षा श्रीमती कल्पना राजौरिया को कॉलर पहनाकर औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद के सभी अधिकार व दायित्व सौंपे।
कार्यक्रम में फेडरेशन अध्यक्ष डा. सुधा चौधरी व फेडरेशन सलाहकार श्रीमती पदमा भार्गव ने चंदौसी से आकर सहभागिता की। मुख्य अतिथि एमपीएस चौहान व श्रीमती मीरा अग्रवाल उपस्थित रहीं। नई टीम ने पूर्व अध्यक्ष वीना चौहान, सौम्या चौहान, रेनू अरोरा, शालू नरूला, ऊषा पाराशर, मंजू ¨सह, आशा गर्ग, नीता गुप्ता, रेखा यादव, डिम्पल गुप्ता, नीना अग्रवाल, अल्का जैन, शैली जैन, कमलेश सचदेवा का बैज लगाकर, उपहार भेंट कर सम्मान किया। राष्ट्रदीप ¨सह, डा. अशोक खुराना, राजेश बजाज, हरिओम अरोरा, राजीव गुप्ता, प्रमोद प्रेमी ने ग्रुप की सराहना करते हुए महिलाओं का उत्साह वर्धन किया। पूर्व प्रशासनिक निर्देशक श्रीमती आरती शर्मा ने गत वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की। वर्तमान प्रशासनिक निर्देशक वर्तिका जैन ने वर्तमान माह की रिपोर्ट व आगामी योजनाओं के विषय में जानकारी दी, वित्त निर्देशिका अनु बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन श्रीमती सौम्या चौहान व मंजू ने किया।