परेशान लोग नगर निगम पहुंचे, दुखड़ा रोया
फीरोजाबाद: पेयजल किल्लत से परेशान कश्मीरी गेट के बा¨शदे बुधवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अधि
फीरोजाबाद: पेयजल किल्लत से परेशान कश्मीरी गेट के बा¨शदे बुधवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत दर्ज कराई, मगर समस्या से निजात नहीं मिल सकी है।
शहर के मुस्लिम आबादी क्षेत्र कश्मीरी गेट में समस्याओं का अंबार है। यहां मूल रूप से पेयजल किल्लत, सड़क निर्माण की समस्याएं सालों से हैं। हाल यह है कि कई गलियां नीची हो गई हैं, जिससे यहां जलभराव की समस्या बनी हुई है। पालिका को नगर निगम का दर्जा मिला तो यहां की जनता में समस्या से निजात की उम्मीद जागी थी, मगर छह माह बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। अभी तक यहां पेयजल और कच्ची गलियों की समस्या बरकरार है। बुधवार को कश्मीरी गेट के तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। क्षेत्र के सलीम अहमद का कहना था कि उनके यहां पेयजल किल्लत बनी हुई है। सर्द मौसम में भी पेयजल किल्लत है तो आने वाले गर्मियों के मौसम में यह समस्या विकराल रूप ले लेगी। कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए, मगर समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। असलम का कहना था कि उनके क्षेत्र में तमाम गलियां अभी भी कच्ची हैं। नालियों का पानी गलियों में भर जाता है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। अधिकारियों ने हर बार आश्वासन दिया है, लेकिन अभी तक गलियां पक्की नहीं हो सकी हैं। नगर निगम आने वालों में गुड्डू, सलीम, अल्ताफ, असलम, दिलशाद समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।