Move to Jagran APP

बर्फीली हवाओं से कांपी बुजुर्ग हड्डियां

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : बुधवार को बर्फीली हवाओं ने सुहाग नगरी कंपकंपा उठी। हर वर्ग के लोगों के

By Edited By: Published: Wed, 28 Jan 2015 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jan 2015 06:51 PM (IST)

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : बुधवार को बर्फीली हवाओं ने सुहाग नगरी कंपकंपा उठी। हर वर्ग के लोगों के लिए ठंड असहनीय हो गई। सुबह से ही कोहरे का धुंधलका छाया रहा और शीतल हवाओं ने लोगों को झकझोर दिया। ठंड का असर जिला अस्पताल में दिखाई दिया।

loksabha election banner

गुरुवार सुबह लोगों की निद्रा टूटी तो आसमान में कोहरे का धुंधलका सा छाया हुआ था। लोग बाहर निकले तो बर्फीली हवाओं से सहम उठे। ऐसा लग रहा था मानो कहीं बर्फ गिरी हो। हाल यह था कि हर वर्ग के लोग गर्म कपड़ों से पैक दिखाई दिए। कान ढंकने को न सिर्फ टोपे, बल्कि मफलर भी बंधे हुए दिखे। वृद्ध और बच्चोंके अलावा महिलाएं भी ठंड से व्याकुल हो उठीं। सड़कों पर तो सन्नाटा सा पसरा रहा। वही लोग घरों से बाहर निकले जिन्हें जरूरी कार्य से गंतव्य को जाना था। हर कोई बर्फीली हवाओं से ठिठुरता दिखाई दिया। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए सूर्य देव निकले, लेकिन उनका तेज गायब था। दिन भर बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और घरों में ठंड से राहत को अलाव जलते रहे। कुल मिलाकर बुधवार को अब तक का सबसे अधिक ठंडा दिन नजर आया।

ठंड से जिला अस्पताल भी सहमा-सहमा नजर आया। मरीजों की संख्या में कमी नजर आई। जिला अस्पताल और इमरजेंसी कक्ष में चिकित्सक हों या स्टाफकर्मी सभी रूम हीटरों के पास बैठे नजर आए। वार्डों में भर्ती मरीज और तीमारदार तो शीतलहर से कंपकंपा रहे थे। मरीजों को अस्पताल की तरफ से दिए जाने वाले कंबल अर्थहीन नजर आए। ठंड से बचाव को तीमारदारों को घरों से रजाई मंगानी पड़ी। अनेक मरीज कंबल के ऊपर अपनी रजाई डाले हुए थे। डॉक्टर अपने कक्ष में रूम हीटरों के सहारे मरीजों का चेकअप करते नजर आए। बर्फीली हवाओं से उसकी कंपकंपी छूट रही थी। शीत लहर की वजह से बुधवार को जिला अस्पताल में सन्नाटा पसरा दिखा। किसी भी खिड़की और कमरे में मरीजों की भीड़ नहीं दिखी। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए धूप खिली तो लोग राहत में नजर आए।

दो फरवरी तक रहेगी ठंडक

मौसम विभाग की मानें तो दो फरवरी तक ठंड के तेवर आक्रामक रहेंगे। इन दिनों सूर्य देव भी अपना असर नहीं छोड़ पाएंगे। तीन फरवरी से मौसम साफ होने का अनुमान है। बुधवार को तापमान न्यूनतम चार और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.